India's Most Trusted Partner for Global Careers

Government-Approved Global Partner

ग्लोबल स्किल्स पार्क से सालाना 10 हजार युवा किए जाएंगे प्रशिक्षित: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नियोक्ताओं और प्रशिक्षुओं से किया संवाद

August 21, 2026

ग्लोबल स्किल्स पार्क से सालाना 10 हजार युवा किए जाएंगे प्रशिक्षित: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नियोक्ताओं और प्रशिक्षुओं से किया संवाद

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को कहा उद्योग क्षेत्र की आवश्यकताओं के दृष्टिगत संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल पार्क भोपाल प्रतिवर्ष 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षित करेगा। अभी 2 हजार युवाओं को विभिन्न तरह के कौशल पाठ्यक्रमों के प्रमाण-पत्र प्रदान कर रहा है। इस वर्ष 3 हजार युवा प्रशिक्षित होंगे। संख्या निरंतर बढ़ेगी। मुख्यमंत्री शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क में अभिमुखीकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा संत रविदास महाराज का 650 वीं जयंती वर्ष चल रहा है। अपने कर्म के प्रति निष्ठा, समाज सुधार और निष्काम जीवन जीने सहित कई कारणों से हम उन्हें स्मरण करते हैं। संत रविदास जी ने अनेक भजन तैयार किए, जो कालजयी बने।

संत रविदास जी से प्रेरणा मिलती है कि हमें अपने कौशल पर पूरा भरोसा होना चाहिए। कौशल के प्रकटीकरण में कोई समझौता नहीं होना चाहिए। कौशल से जीवन बेहतर बनाने और सामाजिक उत्तरदायित्व पूरा करने में संत रविदास की अहम भूमिका थी। उन्होंने तत्कालीन समय अस्पृश्यता जैसी अनेक चुनौतियां का सामना किया। राणा सांगा जैसे शासकों को शिष्य बनने का अवसर दिया। वे अपने जीवन के मूल भाव को कभी नहीं भूले।

कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता: मुख्यमंत्री ने कहा ग्लोबल स्किल्स पार्क का प्लेसमेंट 98.9 प्रतिशत होना उपलब्धि है। यहां विश्व स्तरीय, बहुभाषीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। भारतीय संस्कृति में जीवन के कई रहस्य विज्ञान से जुड़े हैं।

बदले दौर में टेक्नोलॉजी तेजी से परिवर्तित हो रही है और हमारे युवा भी कौशल विकास का प्रशिक्षण प्राप्त कर सशक्त हो रहे हैं। युवा अपनी क्षमता और बुद्धिमत्ता के बलबूते पर हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को प्रमाणित करें। कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। विद्यार्थियों को सम्मानजनक रोजगार से जुड़ने और विभिन्न क्षेत्रों में सफल होने के लिए शुभकामनाएं दीं।